फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में रहे आईएएस अधिकारी ने प्रदान किए 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना कॉल की दूसरी लहर में जब ऑक्सीजन के लिए पूरे देश और प्रदेश में मारामारी मची हुई थी। ऐसे में 15 वर्ष पूर्व यहां के जिलाधिकारी रहे एक आईएएस अधिकारी ने जनपदवासियों की मदद के लिए 10 आक्सीजन कंसंट्रेटर एक समाजसेवी संस्था के माध्यम से निशुल्क उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन

बालाजी नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ. सीपी कटियार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले में वर्ष 2005-06 में जिलाधिकारी रहे अभिषेक सिंह का यहां के लोगों से लगाव निरंतर बना रहा।
इन दिनों वह सीईओ डिजिटल इंडिया कॉरर्पोरेशन हैं। कोविड की दूसरी लहर में जब ऑक्सीजन की कमी पूरे जनपद में महसूस की जा रही थी।
ऐसे में जिले की वास्तविकता को समझते हुए अभिषेक सिंह ने स्वयंसेवी संस्था एडब्ल्यूएस और उदय फाउंडेशन की मदद से 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर नर्सिंग होम को लोगों की सुविधा के लिए निशुल्क उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत प्रयासों से मिले सभी दस आक्सीजन कंसंट्रेटर के जरिये नर्सिंग होम से लेकर होम आइसोलेट कोविड मरीज को काफी राहत मिल रही है और सभी लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

डॉक्टर कटियार ने बताया कि कोरोना वायरस की दूसरी गंभीर लहर में जिस तरह उन्होंने स्वयं आगे आकर स्थानीय लोगों की मदद की गई वह अपने आप में एक उदाहरण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें