कछौना। दोपहर में घर से निकले युवक ने गांव के बाहर एक पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दीन नगर के मजरा रामपुर निवासी सोनू (23) ने शुक्रवार दोपहर गांव के बाहर खेत में खड़े एक पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
आसपास के लोगों ने युवक का शव फांसी पर लटकता देख पुलिस व परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पिता शेर सिंह ने बताया कि सोनू विवाहित था।
शुक्रवार को वह पत्नी के साथ बाजार गया था। वहां से वापस आने के बाद वह दीन नगर गांव जाने की बात कह कर घर से निकला था। पिता ने बताया कि सोनू शराब पीने का आदी था। उसने खुदकुशी क्यों की, इस बारे में वह कुछ नहीं बता सके।