फोटो-36-कचहरी में बवाल के दौरान अपनी बात कहते अधिवक्ता
- फोटो : HARDOI
हरदोई। अधिवक्ताओं को 14 नए चेंबर अब जल्द ही मिल सकते हैं। इनका निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। चेंबरों को 80 लाख रुपये की लागत निर्मित किया जाना है।
पिछले वर्ष दिसंबर माह में शिलान्यास होने के बाद से इसका निर्माण कार्य रुका हुआ था। सोमवार से चेंबर निर्माण शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के तात्कालिक महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह ने छह दिसंबर 2021 को भूमि पूजन कर चैंबरों का शिलान्यास किया था। इन बहुप्रतीक्षित चेंबरों का अब निर्माण कार्य शुरू हो सका है।
बार काउंसिल एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह परमार ने बताया कि चेंबर निर्माण से वकीलों को काफी सहूलियतें होंगी। इसके लिए बार एसोसिएशन ने काफी प्रयास किए हैं। तब जाकर कहीं मेहनत रंग लाई है। अधिवक्ता इधर-उधर बैठकर अपना कामकाज निपटा रहे थे। चेंबर निर्माण से उन्हें केस की तैयारी के लिए एक स्थायी स्थान मिल सकेगा। उनके मुवक्किलों को भी उनसे मिलने व सलाह लेने में आसानी होगी।