फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार साले-बहनोई को बोलेरो ने मारी टक्कर, बहनोई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर यासीनपुर पुलिया के निकट बोलेरो ने बाइक सवार साले-बहनोई को टक्कर मार दी। घटना में बहनोई की मौत हो गई, जबकि साला घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। दोनों के पास मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला नानू निवासी इंद्रप्रकाश (38) पुत्र महावीर खेती करता था। बुधवार देर शाम वह अपने साले देवकीनंदन (35) पुत्र भगवानदीन के साथ बाइक से भैंस खरीदने के लिए एक गांव गया था। भैंस खरीदने के बाद पिकअप डाला मंगाकर भैंस उसमें लदवा दी और चालक से नगला नानू चलने को कहा। इसके बाद इंद्रप्रकाश अपने साले देवकीनंदन के साथ अपने गांव जाने के लिए बाइक से निकला। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर यासीनपुर पुलिया के निकट तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साले-बहनोई उछल कर सड़क पर जा गिरे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक चले रहे इंद्रप्रकाश हेलमेट नहीं लगाए था। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायल हुए देवकीनंदन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोडरपुर में भर्ती कराया। बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक राकेश आनंद ने बताया कि बोलेरो घटना के बाद से तलाश की जा रही है। फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें