फोटो-42- युवक को हार्टपंप करने के बाद ग्रामीणों के साथ मौजूद पुलिस।
- फोटो : HARDOI
बघौली(हरदोई)। बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम गोपार निवासी एक युवक ने गांव के बाहर स्थित बाग में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। जानकारी पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर युवक को पेड़ से उतारा और उसको मुंह से सांस देने के बाद हार्ट पंपिंग भी की। युवक को कुछ होश आया तो उसे कछौना सीएचसी ले जाया गया। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस के इस कार्य की हर तरफ सराहना हो रही है और इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि ग्राम गोपार निवासी अतुल कुमार पुत्र सुंदरलाल ने गुरुवार दोपहर बाद गांव के बाहर एक बाग में फांसी लगा ली। सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन ही उपनिरीक्षक आरडी रावत, सिपाही कपिल यादव आदि मौके पर पहुंच गए और युवक को मुंह से सांस देने के बाद ग्रामीणों की मदद से हार्ट पंपिंग की। जब युवक कुछ सामान्य होने लगा तो उसे सीएचसी कछौना ले जाया गया, वहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।