हरदोई। समाजवादी पार्टी की एक छोटी सी पहल है कि कोई भी भूखा न रहे। सपा नेताओं ने भूख से जूझ रहे लोगों को भोजन देकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का प्रयास किया है। बुधवार को कांशीराम कालोनी में सपा नेता संजय कश्यप, मुकुल सिंह व रामज्ञान गुप्ता ने भोजन बनाने में सहयोग करते हुए भूख से जूझ रहे लोगों को भोजन देकर उनका सहारा बनने का काम किया। सपा नेताओं ने कहा कि एक छोटी सी कोशिश कर हम समाजवादी लोग अपने उन भूखे भाइयों व परिवारों तक रोटी पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हम समाजवादी लोग ऐसे ही लगातार कई दिनों तक भोजन के पैकेट वितरण का काम करते रहेंगे। सपा नेताओं द्वारा जिला प्रशासन को भी 100 भोजन के पैकेट सौंपे गए। इस मौके पर मुकेश सिंह, सुधीर गुप्ता मिन्ना व अंकित सिंह मौजूद रहे।
लॉकडाउन के चलते 29 मार्च से अब तक लगातार नारायण सेवा समूह अपने सदस्यों के साथ मिलकर रोजाना 100 लंच पैकेट तैयार करवा रहा है व जरूरतमंदों को वितरित कर रहा है। संचालक डॉ. जयराम गुप्ता ने बताया कि समूह के इस कार्य में तरंग जैन, अनिल भसीन, स्वतंत्र मिश्रा, अनूप पुरी, अमन पांडे, नमन बाजपेई, सलिल मिश्रा, रमेश गुप्ता आदि सहयोग कर रहे हैं।