फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 बड़े और 196 छोटे क्वारंटीन आश्रय स्थल बने

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गैर जनपदों और प्रदेशों से पिछले कुछ दिनों में वापस लौटकर आए लोगों के लिए जिला प्रशासन ने 52 बड़े क्वारंटीन आश्रय स्थल और 196 छोटे क्वारंटीन आश्रय स्थल बनाए हैं। इन आश्रय स्थलों से कोई व्यक्ति फरार न हो, इसलिए सभी पर पुलिस बल भी तैनात रहेगा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने इस संबंध में बुधवार को विस्तृत आदेश जारी किए हैं। क्वारंटीन आश्रय स्थलो में 3568 लोग रह रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे के मुताबिक, सभी क्वारंटीन आश्रय स्थल में स्क्रीनिंग के अलावा भोजन, पेयजल, शौचालय, साबुन आदि की व्यवस्था की गई है। यहां रुकने वाले लोगों को भोजन की व्यवस्था स्वयंसेवी संगठनों और संस्थाओं के स्तर से आश्रय स्थलवार किया जा सकता है। राजस्व विभाग, विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग का एक-एक नोडल अधिकारी भी इन स्थलों पर तैनात किया जा रहा है। इन आश्रय स्थलों में सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य किया जाएगा। लापरवाही पर नोडल अधिकारी को जिम्मेदार माना जाएगा। इन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से होगा और अस्वस्थ मिलने पर चिकित्सालय में भर्ती कराया जाएगा। निर्धारित अवधि पूरी करने से पहले अगर कोई व्यक्ति आश्रय स्थल से भागने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई सीओ के स्तर से की जाएगी। वहीं, जिला अस्पताल में विभिन्न ग्रामों से आए 600 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इनमें से पिहानी से आए छह लोगों और टडिय़ावां से आए एक व्यक्ति को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उक्त सभी सात लोग जमाती हैं।
डीएम पुलकित खरे ने बताया कि कौन सा गांव या कस्बा किस क्वारंटीन आश्रय स्थल से संबद्ध है, इसकी जानकारी सभी उपजिलाधिकारियों के अलावा नगर मजिस्ट्रेट को भी दी गई है। प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी इसकी जानकारी कर सकते हैं। गैर प्रदेशों या जनपदों से आए लोगों को क्वारंटीन आश्रय स्थलों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी ग्राम प्रधानों और ग्राम सचिवों की होगी, लेकिन एसडीएम और सीओ इसमें सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें