फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए काटे जाएंगे हरे वृक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। गंगा एक्सप्रेसवे के लिए जिले में भूमि अधिग्रहण का काम लगभग पूरा हो गया है। एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले हरे पेड़ों को काटा जाएगा। पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग ने सर्वे कर लिया है।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज के बीच 593 किलोमीटर वाला गंगा एक्सप्रेसवे हरदोई की तीन तहसीलों के 84 गांवों से होकर गुजरेगा। इसके लिए जनपद की तहसील सवायजपुर के 42, बिलग्राम के 38, शाहाबाद के 6 गांव की भूमि अधिग्रहण का कार्य करीब 94 फीसदी पूरा हो चुका है।
आठ लेन में बनने वाले 120 मीटर चौड़े गंगा एक्सप्रेसवे की जद में हरे पेड़ आ रहे हैं। इनमें अधिकतर पेड़ छायादार और फलदार हैं। वन विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि गंगा एक्सप्रेसवे के लिए 1 लाख 66 हजार 167 पेड़ प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

इन पेड़ों का कटान होने के साथ ही जो उखाड़ कर अन्य स्थान पर लगने लायक होंगे उन्हें लगाया जाएगा। यूपीडा के अधिकारियों के मुताबिक पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए 18 लाख से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण एक्सप्रेसवे की दोनों पटरियों के अलावा बीच में किया जाएगा।
जल संचयन का भी होगा इंतजाम
एक्सप्रेस वे पर जल संचयन की व्यवस्था की गई है। 500-500 मीटर की दूरी पर वर्षा जल को भूमि तक ले जाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए संयंत्र लगाए जाने की भी व्यवस्था की गई है।
वर्जन
एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए सड़कों के किनारे के पेड़ों और किसानों के निजी पेड़ काटे जाने हैं। जिले में पेड़ों का प्रजाति वार सर्वे कराया गया है। पर्यावरण को सुरक्षित रखना और लोगों के आवागमन के लिए बेहतर एक्सप्रेसवे का निर्माण कराना उनकी प्राथमिकता है। - अतुल अस्थाना, वरिष्ठ महाप्रबंधक, यूपीडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें