फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। मंगलवार रात चोरों ने बक्सा, अलमारी व परचून की दुकान से हजारों का सामान चुरा लिया। बुधवार को दुकान पर पहुंचे व्यापारी ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के कहला निवासी मारूफ ने संडीला कोतवाली में तहरीर दी है। उसने बताया कि कस्बे में हरदोई रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने उसकी बक्सा, अलमारी, तिरपाल व परचून की दुकान है।
मंगलवार की शाम वह दुकान बंद करके घर गया था। बुधवार सुबह आया तो दुकान का शटर गायब और पीछे की दीवार टूटी थी। दुकान में रखे बक्से, जरूरी कागजात सहित 35,600 रुपये नकद सहित लाखों का सामान चोरी हो गया था।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसका विवाद कुछ लोगों से चल रहा है। आशंका है कि उक्त लोग ही शटर उखाड़ कर सामान चोरी करके ले गए है। कोतवाल बेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें