फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख का गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कछौना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 19 किलो गांजा बरामद किया। गुरुवार को एसपी ने घटना का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी नेे बताया कि बुधवार की शाम कछौना पुलिस गश्त कर रही थी। कामीपुर मोड़ के पास एक बाइक पर तीन संदिग्ध युवक आते दिखे। पुुलिस को देख बाइक सवार मुड़कर भागने लगे।
यह देख पुलिस टीम ने उन्हें दौड़ाकर दबोच लिया। आरोपियों के पास से बोरियों में भरा लगभग ढाई लाख रुपये कीमत का 19 किलो 566 ग्राम गांजा मिला।
पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम विभव सिंह निवासी तिलकनगर कछौना, अंकित व अनिल निवासी बसंत मार्केट कछौना बताया। एसपी ने बताया कि तीनों उड़ीसा से गांजा मंगवाकर आसपास के जनपदों में सप्लाई करते थे। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें