फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली वाहन की टक्कर से दंपती समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई) शुक्रवार को कन्नौज से मल्लावां जा रहे बाइक सवारों को निजी स्कूल वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती और उनके दो बेटे घायल हो गए।
विज्ञापन

कन्नौज के थाना क्षेत्र तेरवा के रामपुर नेवादा गांव निवासी योगेश (30) शुक्रवार को पत्नी मीना (27), बेटी लवी (5) और बेटे अंश (3) के साथ बाइक से मल्लावां जा रहे थे।
मेहंदीघाट रोड पर ग्राम खैरुद्दीनपुर के पास उनकी बाइक में एक निजी स्कूल वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सभी सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घायलों को ग्रामीणों ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से डॉ. संजय सिंह ने योगेश व मीना को रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें