फोटो- 23 सवायजपुर सीएचसी के बाहर मौजूद सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी।
- फोटो : HARDOI
सवायजपुर। मंगलवार को सवायजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे सीएमओ को चार डॉक्टर और कुछ स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। इनसे सीएमओ ने स्पष्टीकरण तलब किया है।
सीएमओ डॉ.ओपी तिवारी ने बताया कि निरीक्षण में डॉ.पराग कुमार अनुपस्थित मिले। अस्पताल में उनकी ड्यूटी जिला मुख्यालय पर लगी होने की बात पता चली।
इसके अलावा डॉ. रितु गुप्ता, डॉ. अंजली रावत, डॉ. अजय, डॉ. मुजीब, टेक्निशियन सुरेंद्र सिंह, वार्ड ब्वाय विवेक, मिथलेश्वरी, स्वीपर संदीप अनुपस्थित मिले। इन सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने की कवायद तेज कर दी है। सीएमओ ने आवासों की स्थिति, उपस्थिति रजिस्टर, इमरजेंसी वार्ड, वैक्सीनेशन कक्ष, मेडिसिन कक्ष देखा। परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. वंदना, राहुल कुमार, आकाश, प्रीति आदि रहे।