फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलर लैब की दुकान में लगी आग,लाखों का नुकसान

विज्ञापन
फोटो-19- नगर पालिका परिसर में स्थित कलर लैब की दुकान में लगी आग - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर में नगर पालिका परिसर स्थित कलर लैब में गुरुवार को आग लग गई। आग से दुकान के अंदर रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के 45 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

लोनार निवासी आदर्श सिंह की पालिका परिसर में महिला कलर लैब के नाम से दुकान है। उनके मुुताबिक गुरुवार की दोपहर वह कर्मचारियों के साथ दुकान में काम कर रहे थे।
इस दौरान दुकान आई विद्युत केबल में आग लग गई। आग तार के माध्यम से दुकान में फैल गई। वह कर्मचारियों के साथ दुकान से बाहर निकल आए। आग के कारण धमाके के साथ इंवर्टर फट गया।
विज्ञापन

इस कारण आग और फैल गई। आग की चपेट में आकर दो मिक्सर, 8 कैमरे, 100 एलबम, 500 पेन ड्राइव, दो एसी, फर्नीचर आदि जलकर राख हो गया। कोतवाल ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। दुकान मेें आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें