फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। लोनार कोतवाली क्षेत्र के सादुल्लीपुर गांव में जमीन की पैमाइश में अतिक्रमण मिलने पर नायब तहसीलदार दो पक्षों को जल्द कार्रवाई करने की बात कहकर टीम के साथ चले गए। उनके जाते ही दोनों पक्षों में मारपीट व फायरिंग हो गई। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

सादुल्लीपुर गांव के परिषदीय स्कूल की भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत हुई थी। इस पर मंगलवार को नायब तहसीलदार मुकेश सिंह और लेखपाल रामनाथ भूमि की पैमाइश करने गांव पहुंचे।
पैमाइश में शिकायत सही मिली। इस पर नायब तहसीलदार मौके पर मौजूद दोनों पक्षों के सामने जल्द से जल्द पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटवाने की बात कहकर चले गए।
विज्ञापन

नायब के जाते ही दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इसमें लाठी-डंडे चले और हवाई फायरिंग हुई। घटना की सूचना पहुंची पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण किया। प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें