फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

hardoi news, सड़क पार कर रहे किसान को टेंपो ने टक्कर मारी,मौत

विज्ञापन
फोटो-19- मृतक साजिद की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर आट दानपुर गांव के पास गुरुवार सुबह सड़क पार कर रहे किसान को टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव आट दानपुर निवासी साजिद (53) खेती करता था। गुरुवार सुबह वह उर्द की फसल की बोवाई करने के लिए घर से निकला था। गांव के सामने हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पार करते समय उसे बेहटा गोकुल की तरफ से आए टेंपो ने टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक टेंपो लेकर भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए।
यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे हैं। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ बेहटा गोकुल रंधा सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें