फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण की जद में नगर का चप्पा-चप्पा

विज्ञापन
फोटो-15- बाजार में सजी दुकानें - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पाली। सरकार के आदेश हैं कि सड़कों और नालों से अतिक्रमण हटाया जाए। फुटपाथ खाली रखे जाएं। व्यापारियों को सही हद में लाया जाए, लेकिन यहां तक इन सरकारी आदेशों का असर पहुंचा नहीं है।
विज्ञापन

नगर के बाजार अतिक्रमण से कराह रहे हैं। सड़कों के फुटपाथ अतिक्रमण में दबे हैं। मुख्यमार्ग के फुटपाथों पर भी दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। नाले अतिक्रमण के नीचे इस कदर छिप गए हैं कि ढूंढना मुश्किल है।
नगर के मुख्यमार्ग पर निजामपुर पुलिया से लेकर बैरियर चौराहा के आगे लगे नगर पंचायत के बोर्ड तक सड़क के दोनों ओर दुकानदारों का कब्जा है। फलों की दुकान के नाम पर पूरा कारोबार ही फुटपाथ पर ठेला लगाकर फैला रखा है।
विज्ञापन

बैरियर चौराहे के आगे रोड के किनारे फुटपाथ पर मछली मंडी संचालित हो रही है। खरीदारी करने वाले लोग सड़क पर आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर देते हैं, जो जाम की वजह बनते हैं।
यही हाल नगर के अंदर हर चौराहे तिराहे का है। दुकानदारों ने सड़क के दोनों ओर दुकानें सजा रखी हैं। ऐसे में वाहन ले जाना तो दूर की बात पैदल निकलना भी दूभर हो जाता है।
अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से फुटपाथ और सड़क की पटरियों पर कब्जा बढ़ता ही जा रहा है। नगर पंचायत कार्यवाही की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेती है, तो पुलिस नगर पंचायत का काम बताकर ड्यूटी से मुक्त हो जाती है। सवायजपुर क्षेत्र के नोडल अधिकारी आरसी यादव ने बताया कि नोटिस देकर नियमानुसार अतिक्रमण हटवाया जाएगा।

फोटो-16- नगर के मुख्यमार्ग पर फुटपाथ पर लगी दुकाने- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें