फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरकंकाल मामले में छठें दिन, खाली हाथ रहीं टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। इलाके में छह दिन पहले जली कार के अंदर दो युवकों के नर कंकाल मिले थे। इनकी हत्या किसने और क्यों की यह अभी तक पहेली बना हुआ है।
विज्ञापन

इस दोहरे हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने शक के आधार पर छह लोगों से पूछताछ की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है। पुलिस व क्राइम ब्रांच हर संभावित बिंदु पर जांच करने में जुटी है।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में करीमनगर मार्ग पर एक आम के बाग में 18 जनवरी को मिली जली कार के अंदर दो नर कंकाल मिले थे। कस्बा निवासी नवल शर्मा (62) और आनंद वर्मा (32) के कंकाल होने का दावा किया गया था।
विज्ञापन

जली कार नवल शर्मा की थी। नवल के बेटे पवन शर्मा ने अज्ञात के खिलाफ पिता व पड़ोसी आनंद की हत्या का मामला दर्ज कराया था। इधर, पुलिस ने नवल शर्मा के बंद मकान की जांच की थी।
जांच में मकान के अंदर खून के छींटे पड़े मिले थे। नवल शर्मा की पत्नी ने जेवरात गायब होने का खुलासा किया था। जली कार के अंदर दोनों के कंकाल मिलना लोगों के गले नहीं उतर रहा है।
विज्ञापन

इस दोहरे कांड के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच टीम व कोतवाली पुलिस लगी है। घटना के छह दिन गुजरने के बाद टीमों के हाथ खाली रहे। क्राइम ब्रांच टीम ने शक के आधार पर छह लोगों से पूछताछ की है, लेकिन अभी तक ठोस जानकारी व सबूत नहीं लगे हैं। सीओ विशाल यादव ने बताया कि टीमें लगातार प्रयास कर रहीं हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें