फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की ससुराल में बुजुर्ग ने जहर खाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भाई की ससुराल आए वृद्ध ने जहर खा लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में परिजन चुप्पी साधे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आबिदपुर निवासी रामकिशुन (63) खेती करता था। सोमवार को सांडी थाने के ग्राम संतोषनपुरवा स्थित छोटे भाई जयचंद की ससुराल गया था। जहां देर शाम उसने जहर खा लिया।
तबीयत बिगड़ने पर रिश्तेदार उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर परिजन भी आ गए।
मृतक के भाई वीरेंद्र ने बताया कि वह अविवाहित था। भाइयों के साथ खेती में हाथ बंटाता था। घटना की वजह की जानकारी नहीं है। एसओ सांडी सुनील कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें