फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। खेत जा रहा किशोर गांव के बाहर रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपुर निवासी रामबिलास (14) गुरुवार शाम घर से खेत पर जाने की बात कह कर निकला था। गांव के बाहर रेलवे ट्रैक पार करते वक्त वह वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आस पास मौजूद लोगों से घटना की जानकारी मिलने पर बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि रामबिलास दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें