हरदोई। कोरोना संक्रमण को देखते हुए पंचायत चुनाव की दो मई को होने वाली मतगणना के पूर्व प्रत्येक मतगणना केंद्र का सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। इसको लेकर समस्त निकायों के अधिशासी अधिकारियों को नामित कर दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि जनपद में 19 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। यहां सैनिटाइजेशन के लिए नगर पालिका व पंचायत के अधिशासी अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दो मई को सुबह सात बजे एवं रात आठ बजे सैनिटाईजेशन के साथ फॉगिंग एवं सचल शौचालयों की व्यवस्था की जानी है।
नगर पालिका - मतगणना स्थल
नगर पालिका परिषद संडीला - दिव्यानन्द पीजी कॉलेज, संतोष महाविद्यालय
नगर पालिका सांडी - कृषि उत्पादन मंडी समिति, राजवती औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इकनौरा
नगर पंचायत गोपामऊ - एसएस डिग्री कालेज जतुली, ज्ञानदीप डिग्री कॉलेज
नगर पंचायत कछौना - एसएमडी पटेल महाविद्यालय, स्व.राम दयाल स्मारक डिग्री कॉलेज बघौली
नगर पालिका बिलग्राम - बीजीआर इंटर कॉलेज
नगर पालिका शाहाबाद - नवीन गल्ला मंडी, राजकीय महाविद्यालय टोडरपुर
नगर पंचायत माधौगंज - श्री नरपति सिंह इंटर कॉलेज,
नगर पालिका हरदोई - राजकीय पालीटेक्निक बावन, डा.हरिशंकर मिश्र महाविद्यालय मलिहामऊ
नगर पंचायत बेनीगंज - शहजादे सिंह पीजी कालेज अतरौली, श्री स्व.कोटपाल सिंह महाविद्यालय अटिया मझिगवां
नगर पंचायत पाली - महाराजा हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज गौरखेड़ा
नगर पालिका पिहानी - आईटीआई पिहानी
नगर पालिका मल्लावां - बीएन इंटर कॉलेज मल्लावां