फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों के घर से नगदी-जेवरात समेत लाखों की वोरी

विज्ञापन
फोटो-28- चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी को दिखाता पीड़ित - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बघौली। थाने से चंद कदम दूरी पर सोमवार की रात बेखौफ चोरों ने दो भाइयों के घरों को निशाना बनाया। चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर नकदी समेत लाखों के जेवर पार कर दिए। इसके साथ ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर में चोरी का प्रयास किया।
विज्ञापन

गांव विक्रम पुरवा के मजरा बरौली निवासी राजू व सोनू सगे भाई हैं। वह बघौली थाने से चंद कदम दूरी पर स्थित मकान में परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार की रात चोरों ने मकान को अपना निशाना बनाया।
छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कमरों में रखी अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और 30 हजार रुपये नकद चुरा लिए। सुबह कमरों के अंदर गए परिजनों को बक्से के ताले व अलमारी टूूटी मिली।
विज्ञापन

इधर रात में चोरों ने पांटकुइंया निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश मिश्रा के मकान की पीछे सीढ़ी लगाकर चढ़ने का प्रयास किया। वह पेशाब करने उठे तो चोरों को छत पर चढ़ते देखा कर राइफल से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

फायरिंग करने पर चोर मौके फरार हो गए। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें