फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर लगने से दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-पिहानी मार्ग पर शनिवार की शाम को पोखरी गांव के पास साइकिल से जा रहे दुकानदार को बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
ग्राम नयागांव हबीबपुर निवासी सुरेश चंद्र मिश्रा (35) नुमाइश चौराहे पर पान की दुकान लगाता था। शनिवार शाम को वह दुकान बंद करके साइकिल से गांव जा रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में पिहानी मार्ग पर पोखरी गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों की सूूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी है।
पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें