फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में सड़क पर निकले 26 वाहनों का चालान, बंद कराईं दुकानें

विज्ञापन
फोटो-27- सिनेमा चौराहा पर वीकेंड लॉकडाउन के दौरान खुली मिली फल की दुकान बंद कराते यातायात प्रभारी व - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना कर्फ्यू को हल्के में लेकर सड़कों पर निकले वाहन चालकों पर नियमों के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी द्वारा ऐसे 26 वाहनों का चालान कर उन पर लगभग दो लाख 74 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही यातायात प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बाजार में खुली मिलीं दुकानों को भी बंद कराया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत सरकार ने शुक्रवार की रात से सोमवार की सुबह तक कोरोना कर्फ्यू लगा दिया है। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं से संबंधित दुकानों को खोले जाने व उन्हीं लोगों को बाहर निकलने की छूट दी गई, जिन्हें किसी आवश्यक कार्य से निकलना पड़ा।
शनिवार को यातायात प्रभारी ने शहर में भ्रमण कर अनावश्यक रूप से खुली दुकानों को बंद कराया। इसके साथ ही यातायात प्रभारी ने वाहन लेकर सड़कों पर निकले लोगों से पूछताछ की। इस दौरान जिन लोगों द्वारा संतोष जनक जवाब नहीं दिया जा सका, उनका चालान किया गया।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान अकारण वाहन सड़क पर लेकर घूम रहे लोगों के चालान किए गए हैं। शनिवार को 26 वाहनों पर लगभग लगभग 2 लाख 74 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें