फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों से 12 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर 60 लोगों से 12 हजार का जुर्माना वसूला गया। साथ ही बिना मास्क घूमने पर 207 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि कोविड-19 महामारी नियमावली के तहत शुक्रवार शाम को पुलिस कार्मिकों द्वारा जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। सार्वजनिक स्थान अथवा घर के बाहर बिना मास्क, रुमाल, गमछा आदि से मुंह न ढकने वाले 207 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 26100 रुपये का जुर्माना वसूला गया। सार्वजनिक स्थान पर थूकने वाले 60 व्यक्तियों से 12000 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। उन्होंने जनपदवासियों से कहा कि घर से बाहर निकलते समय सार्वजनिक स्थानों पर उचित दूरी बना कर रहे तथा कोरोना संक्रमण एवं जुर्माना से बचने के लिए मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें