फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामुद्दीन मरकज से लौटा जमाती परिवार सहित आइसोलेशन में

विज्ञापन
जिला अस्पताल के सामने एनआरसी में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड के बाहर मौजूद चिकित्सक। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से लौटकर आए जमाती के बारे में जानकारी मिलने पर बुधवार की देर रात पिहानी कोतवाली पुलिस और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। आनन-फानन ही जमाती और उसके परिवार के छह सदस्यों की प्राथमिक जांच कराने के बाद गुरुवार को जिला पोषण एवं पुनर्वास केंद्र में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। इन सभी के नमूने भी कोरोना वायरस की जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। इससे इतर आठ अन्य लोगों के भी नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं और इन्हें भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए लोगों में से बड़ी संख्या में लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मरकज में शामिल हुए जमातियों की जांच का अभियान चल रहा है। इसी क्रम में बुधवार की देर रात पिहानी पुलिस को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति दिल्ली की निजामुद्दीन मरकज से लौटकर 25 मार्च को पिहानी आया है। इस पर पुलिस टीम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उसके घर पहुंच गए। प्राथमिक जांच में कोई लक्षण नहीं मिले हैं, लेकिन जमाती और उसके परिवार के छह सदस्यों को जिला अस्पताल के सामने एनआरसी में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। यहां चिकित्सकों ने पूरे परिवार की जांच की। साथ ही पूरे परिसर को सैनिटाइज भी कराया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके रावत ने बताया कि इन सात लोगों के अलावा आठ और लोगों को भी आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। यह लोग भी अलग-अलग स्थानों से जमात में शामिल होकर आए थे और बुधवार को ही इनकी जानकारी मिल गई थी।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के छह और टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक जमाती को आइसोलेशन वार्ड में बुधवार को भर्ती किया गया था और इन सभी के नमूने जांच के लिए मेडिकल कालेज भेजे गए थे। मेडिकल कालेज से गुरुवार को रिपोर्ट आ गई है और यह सभी निगेटिव पाए गए हैं। अब इन सभी को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी जाएगी और होम क्वारंटीन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें