हरदोई। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर सन्नाटा, पुलिस का पहरा। वहीं शहर की अंदरूनी सड़कों पर वाहन चालकों का बेरोकटोक आवागमन...। शनिवार को कोरोना कर्फ्यू के दौरान यह हाल दिखा। कोरोना के चलते शुक्रवार रात आठ बजे से शुरू हुए कोरोना कर्फ्यू का हाल बयां करती रिपोर्ट....।
सीन 1....
हनुमान मंदिर के बाहर न दिखे भक्त, सड़कों पर भी सन्नाटा
दिन शनिवार, समय करीब 11:05 बजे।
रेलवेगंज में हनुमान मंदिर के सामने कुछ इस तरह का माहौल दिखा। हनुमान मंदिर के बाहर न तो कोई भक्त दिखा न तो सड़कों पर कोई राहगीर। कुल मिलाकर कोरोना कर्फ्यू यहां सफल दिखा।
सीन-2....
न फोई पुलिस फोर्स, फिर भी चौराहे पर सांय-सांय
सुबह करीब 11: 10 मिनट, स्थान बड़े चौराहे के निकट।
कोरोना कर्फ्यू के दिन चौराहों पर सख्ती करने वाले पुलिस कर्मी नहीं थे। फिर भी नियमों का पालन करने वालों की कोई कमी नहीं रही। लोग घरों में ही रहे और चौराहों व प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा सा छाया रहा।
सीन 3....
अरे, आज लगाया ही क्यों ठेला
सुबह करीब 11: 20 मिनट, स्थान अस्पताल गेट।
एक पुलिस कर्मी खीरे की बिक्री करने वाले के सामने डंडा दिखाकर चेतावनी देते हुए। पुलिस कर्मी ने खीरे की बिक्री करने वाले को हिदायत दी और कोरोना कर्फ्यू के दौरान ठेला न लगाने की हिदायत दी।
सीन 4...
अस्पताल रोड पर जरूर दिखी कुछ चहल पहल
सुबह 11:30 मिनट, सिनेमा चौराहा, नुमाइश चौराहा व सोल्जर बोर्ड चौराहे पर भले ही सन्नाटा छाया रहा हो पर, अस्पताल गेट के बाहर बाइक सवारों की काफी चहल पहल दिखी। बाइक व स्कूटी सवारों को देखकर चिकित्सालय के कर्मी भी बोल उठे कि इस बार चुनाव में पुलिस लगी है इसलिए कोरोना कर्फ्यू में भी बाइकें फर्राटा भर रहीं हैं।
फोटो-7-बड़े चौराहे से नुमाइश चौराहे की ओर कुछ इस तरह दिखा दृश्य। संवाद- फोटो : HARDOI