हरदोई। रविवार को दिन भरी तपिश के बाद देर रात चली ठंडी हवाओं से न सिर्फ तापमान में कमी आई बल्कि मौसम भी ठंडा हो गया। जिसका पूरा असर सोमवार को भी देखने को मिला। रविवार की अपेक्षा एक डिग्री तापमान कम रहा। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को बदली छाने की संभावना जताई है।
रविवार रात चली तेज व ठंडी हवाओं ने मौसम को बदल कर रख दिया। आंधीनुमा हवाओं ने तापमान को भी काफी हद तक नीचे ला दिया। जिससे गर्मी से लोगों को निजात मिलती दिखाई दी।
कुल मिलाकर शहरवासियों की बीती रात ठंडी गुजरी। सोमवार सुबह भी इसका असर देखने को मिला। तापमान काफी कम रहा। धूप निकलने के बाद भी तपिश ने जोर नहीं मारा।
रविवार की अपेक्षा सोमवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री तक कम रहा। इस दिन लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रिकार्ड किया गया।
उन्होंने बताया कि रविवार की अपेक्षा सोमवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री कम रहा। उन्होंने मंगलवार को बदली रहने एवं बुधवार को बदली व बारिश की भी संभावनाएं हैं।