फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में फंदे पर लटका मिला चाट विक्रेता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। थानाक्षेत्र के आदमपुर गांव में चाट विक्रेता का शव एक बाग में पेड़ से फंदे पर लटका मिला है। घटना को लेकर परिजनों ने चुप्पी साध रखी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

आदमपुर गांव निवासी विवेक (30) चाट विक्रेता था। सोमवार की सुबह वह दुकान पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके बाद दोपहर तक वह दुकान पर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
इसी दौरान गांव से कुछ दूर स्थित ब्रह्मावर्त में रानी के बाग में अंगौछे के सहारे पेड़ से शव फंदे पर लटका मिला। पिता सतीश ने बताया कि विवेक सुबह चाय पीने के बाद घर से दुकान जाने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन

उन्होंने बेटे के आत्महत्या करने की वजह की जानकारी होने की बात से इनकार किया है। विवेक के परिवार मेें पत्नी सुनीता व तीन वर्ष का एक बेटा है। उसकी पत्नी 20 दिन पूर्व मायके गई थी।
पत्नी से भी किसी तरह का विवाद नहीं था। थानाध्यक्ष बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या युवक के आत्महत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें