फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में डंपर ने मारी टक्कर ,चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र में राघौपुर मार्ग पर रविवार रात बरात से वापस जा रही कार में एक डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन

गांव राघौपुर निवासी अमित सिंह (28) रविवार की मल्लावां से एक बरात में शामिल होकर कार से घर लौट रहा था। उसके साथ गांव निवासी बउवा (45), तेजपाल (35), महेश (55) भी थे।
रास्ते में मल्लावां-राघौपुर मार्ग पर शुक्लापुर गांव के पास पीछे से आए डंपर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे मेें चारों घायल हो गए। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भेजा। डॉक्टरों ने महेश की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि डंपर को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें