फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के ज्यूरी चंद्रमपुर गांव में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार कर दिए। सोमवार सुबह घर वापस आने पर गृहस्वामी को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली मेें दी।
विज्ञापन

गांव ज्यूरी चंद्रमपुर गांव निवासी अवधेश खेती करता है। शुक्रवार को उसकी पत्नी रिश्तेदारी में गई थी। वह मकान में ताला लगाकर बेटी को डी.फार्मा का पेपर दिलाने मेरठ चला गया।
इस दौरान चोरों ने मकान को अपना निशाना बनाया। मेन गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर पहुंचे और कमरों के ताले तोड़कर बक्से में रखी सोने की चेन, एक जोड़ी झाले, एक मांग बेंदी के अलावा अन्य जेवर चुरा ले गए।
विज्ञापन

सोमवार सुुबह वह बेटी के साथ घर पहुंचा तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर कमरों में सामान बिखरा और बक्से से जेवर गायब मिले। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें