फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्क र से युवक की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। साली की शादी में शामिल होकर घर वापस जा रहा बाइक सवार युवक व उसका भतीजा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घायल भतीजे को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना लोनार के ग्राम औहदपुर निवासी अभिषेक उर्फ चंचल (26) रविवार सुबह भतीजे मिथलेश (10) के साथ बाइक से बिलग्राम के तरौली गांव से घर वापस जा रहा था।
रास्ते मेें कटरा बिल्हौर मार्ग पर सखेड़ा गांव के पास उसकी बाइक में सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण हादसे में अभिषेक और उसका भतीजा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने अभिषेक उर्फ चंचल को मृत घोषित कर दिया। जबकि हालत नाजुक होने पर मिथलेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस से घटना की जानकारी मिलते ही अभिषेक के बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। पिता हरिनाम ने बताया कि अभिषेक की शादी लगभग चार साल पहले तरौली गांव निवासी नारेंद्र की बेटी नीलम से हुई थी, उसके दो बेटे हैं।
वह खेती किसानी करता था। बताया कि शनिवार को उसकी साली की शादी थी। शादी में शामिल होने के बाद वह रविवार को भतीजे के साथ घर वापस लौट रहा था। रास्ते में हादसे मेें उसकी मौत हो गई।
परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ अनिल सक्सेना ने बताया कि पिता हरिनाम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें