फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के पुत्र पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। न्याय पंचायत सदरपुर में तैनात सचिव सुजीत बाबू ने माधौगंज ब्लॉक प्रमुख के पुत्र पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

डीएम को दिए शिकायती पत्र में सचिव ने बताया है कि वह सोमवार को माधौगंज ब्लॉक कार्यालय पर शिकायतों के निस्तारण के काम में व्यस्त था। उसी समय ब्लॉक प्रमुख के पुत्र ने उसे किसी काम से अपने कमरे में बुलाया।
वह काम की व्यस्तता की वजह से तुरंत नहीं जा सका। इससे नाराज ब्लॉक प्रमुख के पुत्र ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर ब्लॉक कार्यालय पर ही उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव ने ब्लॉक प्रमुख के पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग डीएम से की है। डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है, पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें