फोटो-01- मृतक कमल की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-मल्लावा मार्ग पर कहली गांव के पास सोमवार सुबह बाइक से जा रहे पिता-पुत्र को पीछे से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा। जहां बेटे ने दम तोड़ दिया।
रसूलपुर आंट निवासी कमल (10) कक्षा पांच का छात्र था। वह कहली गांव स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता था। सोमवार सुबह वह अपने पिता रामू (35) के साथ बाइक से स्कूल पिछले सत्र की बकाया फीस जमा करने गया गया था।
जहां से लौटते समय संडीला-मल्लावां मार्ग पर कलही गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। बाइक चला रहा रामू हेलमेट नहीं लगाए था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की हालत गंभीर देख एंबुलेंस से लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा।
जहां पर कमल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक एक बहन व चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां रामरानी का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।