फोटो-17- मृतक पंकज की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
पिहानी (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र में शाहाबाद मार्ग पर रविवार की दोपहर एक पिकअप नेे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
शाहजहांपुर जनपद के रौजा थाने के चक के मजरा कटिया मंडी निवासी पंकज (29) मजदूरी करता था। रविवार की दोपहर वह हुसैनपुर गांव निवासी अपने रिश्तेदार कमल (25) के साथ बाइक से पिहानी के गुरुसंडा गांव जा रहा था।
रास्ते में शाहाबाद मार्ग पर अहमी गांव के पास पीछेे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पंकज की मौके पर मौत हो गई।
जबकि बाइक चला रहा कमल हेलमेट न लगाए होने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भेजा।
मृतक के पास मिले मोबाइल सेे परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी सरिता, बेटा प्रिंस व प्रांजुुल हैं।
परिजनों ने चालक पर लापरवाही से पिकअप चलाने से हादसा होने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।