फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर रुदामऊ गांव के पास मंगलवार देर रात साइकिल सवार किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के रुदामऊ गांव निवासी राजकिशोर (55) किसान थे। वह मंगलवार रात साइकिल से खेत पर फसल की रखवाली करने जा रहे थे। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर पीछे से आए बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही वह साइकिल समेत सड़क पर गिर गए। सिर में चोट आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन

मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ सुव्रत त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें