फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे देरी से पहुंची बघौली पुलिस,कराहते रहे घायल

विज्ञापन
फोटो-20- घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
कछौना। डबल नहर पुल के पास हुए हादसे में बघौली पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हादसे में घायल महिलाएं और बच्चे दर्द से सड़क पर पड़े कराहते रहे।
विज्ञापन

किसी के पैर तो किसी के सिर में चोटें लगीं थीं। घटनास्थल के भयावह दृश्य देख लोगों के दिल दहल रहे थे, लेकिन पुलिस पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
हादसे की सूचना मिलने के एक घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके पहले कछौना पुलिस ने मौके पर पहुुुंचकर जैसे-तैसे घायलों को चार एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
बघौली थाना क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग डबल नहर पुल के पास रविवार की दोपहर भीषण हादसा हो गया। हरदोई स्थित प्रसिद्ध बूढ़े बाबा मंदिर से मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे लोगों की पिकअप अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में सामने से आई इनोवा में टक्कर मारकर पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में पिकअप में दबे लोगों में चीख-पुकार मच गई। यह मंजर देख राहगीरों की रूह कांप गई। राहगीरों ने पिकअप के नीचे दबीं महिलाओं बच्चों को एक-एक कर बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डबल नहर पुल पर पुलिस की पिकेट तैनात रहती है। वहीं पर डायल 112 के खड़े होने का प्वाइंट है। वहीं घटनास्थल से बघौली थाने की दूरी महज तीन किमी मीटर है।
जबकि कछौना कोतवाली पांच किलोमीटर दूूर है। हादसा दोनों थानों की सीमा में हुआ। हादसा होने पर राहगीरों ने तत्काल बघौली पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।
एंबुलेंस व कछौना पुलिस 45 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गई। कछौना पुलिस ने तैसे-जैसे घायलों को एंबुलेंसों से कछौना सीएचसी भिजवाया।
इधर बघौली थाना क्षेत्र में हादसा होने केे बाद भी बघौली पुलिस को तीन किलो मीटर की दूरी तय करने में एक घंटा लग गया। घटनास्थल पर कुछ न मिलने पर बघौली पुलिस ने कछौना सीएचसी पहुंचकर घायलों का हाल जानकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

बघौली एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि मीटिंग में था। पुलिस टीम को मौके पर भेजा था। जब तक घायल व शव मौके से जा चुके थे।

फोटो-21- घायल पड़ी महिला के साथ बैठे घायल परिजन- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें