फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से झगड़कर परिचालक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोलिया शिवपार में शुक्रवार की रात खाने को लेकर पत्नी से झगड़कर निजी बस के परिचालक ने ट्रेेेन के आगे कूदकर जान दे दी। सीतापुर मार्ग स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

सीतापुर के मछरेहटा निवासी संजीत कुमार (35) निजी बस का परिचालक था। वह देहात कोतवाली क्षेत्र के महोलिया शिवपार स्थित ससुराल में पत्नी सरिता व तीन बच्चों के साथ रहता था।
सरिता के मुताबिक शुक्रवार की शाम पति शराब के नशे में घर आया था। उसने खाने में क्या बना है पूछा, तो उसने बताया कि अरहर की दाल बनी है। इस बात पर उनके बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद पति घर से चले गए। उसने सीतापुर मार्ग स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे जाकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। देर रात रेलवे लाइन के किनारे उसका शव पड़ा मिला।
राहगीरों ने शव पड़ा होनेे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस को तलाशी के दौरान जेब में मिले आधार कार्ड और मोबाइल के जरिये पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी।
मृतक के पिता सुशील कुमार ने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें