फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत आख्या लगाने पर कानूनगो व लेखपाल पर होगी कार्रवाई:-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि भूमि संबंधी शिकायतें अधिक हैं। इसलिए गंभीरता से जांच कराके शिकायतों का निस्तारण कराएं।
विज्ञापन

इस दौरान शिकायतकर्ताओं ने शिकायतों में गलत निस्तारण आख्या लगाने की जानकारी डीएम को दी। इससे नाराज डीएम ने कानूनगो और लेखपालों को फटकार लगाई। कहा कि भूमि संबंधी प्रकरणों में गलत आख्या लगाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
तहसील सभागार में डीएम ने उप जिलाधिकारी व सीओ को निर्देश दिए कि व्यक्तिगत भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण थाना समाधान दिवस पर दोनों पक्षों को बुलाकर समझौते के आधार पर कराएं। जिन विवादों का निस्तारण थाना समाधान दिवस में न हो सके। उसे एसडीएम न्यायालय में वाद करने के संबंध में पूर्ण जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

43 शिकायतों में एक का भी निस्तारण नहीं
सवायजपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को तहसील सभागार में एसडीएम राकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी हरपालपुर अशोक त्रिपाठी ने लोगों की शिकायतें सुन।
उनका निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए यहां कुल 43 शिकायतें दर्ज की गईं, जिसमें एक शिकायत का भी निस्तारण मौके पर नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें