हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के गांव में 22 अप्रैल को किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने दी तहरीर में बताया कि 22 अप्रैल की शाम उसकी (17) वर्षीय बेटी खेत की ओर गई थी। जहां पहलेे से मौजूूद ओदरा नेवलिया गांव निवासी शोभित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। एसओ अरविंद यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ कर उसे जेल भेजा जाएगा।