फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा से आरोपी फरार, सिपाहियों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कचहरी में पेशी पर गया आरोपी फरार हो गया। उसे अभिरक्षा में लेकर जाने वाले सिपाही आपस में बात करते रहे। फरार आरोपी का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस अभिरक्षा से आरोपी के फरार होने के मामले में लापरवाही बरतने पर शहर कोतवाली में दोनों सिपाहियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
लखीमपुर के जंगबहादुरगंज क्षेत्र के इटारा निवासी उपदेश कुमार को हरियावां पुलिस ने सोमवार केे तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। शाम को उसे सिपाही इंद्रपाल व राजेश अभिरक्षा में लेकर अदालत पेश करने पहुंचे।
सिपाही उसका डॉक्टरी परीक्षण कराके कचहरी ले गए थे। जहां पर दोनों सिपाही उसे पास में खड़ा कर आपस में बातें करने लगे। इसबीच सिपाहियों को चकमा देकर आरोपी कचहरी से फरार हो गया था।
विज्ञापन

आरोपी के फरार होने की सूचना से हरियावां पुलिस के होश उड़ गए थे। सिपाहियों ने आरोपी के फरार होने की सूचना थाने में दी थी। हरियावां व शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका पता नहीं चला।
इधर हरियावां थाने के उपनिरीक्षक अविनाश कुमार ने शहर कोतवाली में दोनों सिपाहियों पर लापरवाही से आरोपी के फरार होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ हरियावां परशुराम सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। उसे जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें