फोटो-5- महिला अस्पताल में टीका लगवाते विवेक मिश्रा। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। कोरोना की तीसरी लहर की बच्चों और बुजुर्गों को लिए भी घातक हो रही है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में नौ व छह साल के दो मासूम समेत 86 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं।
जिले में कुल मामलों की संख्या 2408 पर पहुंच गई है। जिसमें सक्रिय मामले 1828 हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
बता दें कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। दोपहर को आई स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट में दो बालक, नौ बुजुर्ग, नौ किशोर व 20 युवाओं समेत 86 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्हें कोरोना से संबंधित दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उनके संपर्क के लोगों की भी जांच की जा रही है।
सीएमओ के मुताबिक लोगों को लगातार सचेत किया जा रहा है कि मास्क लगाकर घरों से निकले और भीड़भाड़ से बचे। थोड़े से भी लक्षण महसूस होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह ले।
3533 लोगों की कोरोना जांच हुई
कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने पर स्वास्थ्य महकमा सतर्कता बरत रहा है। सीएचसी-पीएचसी आदि पर बने कोविड जांच सेंटरों पर प्रतिदिन जांचों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। मंगलवार को 4220 जांचों का लक्ष्य था। जिसके सापेक्ष कम 3533 लोगों की कोरोना जांच की गई है।
फोटो-6- जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराने के लिए खड़े लोग। संवाद- फोटो : HARDOI