फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम देर रात से आने का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पंचायत चुनाव में 19 मतगणना केंद्रों पर जिला पंचायत सदस्यों की गिनती देर शाम तक जारी रही। रात नौ बजे के बाद कुछ सीटों पर रुझान मिलने शुरु हो गए। फिलहाल जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में लोगों की निगाहें देर रात तक लगी रहीं।
विज्ञापन

अब तक के परिणामों को देखें तो सुरसा पंचम में भाजपा प्रत्याशी प्रेमा देवी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता वर्मा के बीच संघर्ष चल रहा है। प्रेमा देवी करीब रात आठ बजे तक करीब 3500 की लीड बनाए हुए हैं।
इसके अलावा अनीता वर्मा टड़ियावां द्वितीय सीट से भी जिला पंचायत सदस्य पद की दावेदार है। निकटतम प्रत्याशी पंकज वर्मा समेत अन्य दावेदारों से आगे बताई जा रहीं हैं। इसी तरह टड़ियावां पंचम जिला पंचायत सीट पर रंजीता वर्मा व अशोक कुमार के बीच संघर्ष चल रहा है।
विज्ञापन

दोनों प्रत्याशियों के बीच वोटों का अंतर काफी कम बताया जा रहा है। इसी तरह मल्लावां जिला पंचायत प्रथम सीट पर भाजपा नेता अशोक सिंह, सोनू त्रिपाठी व शांति देवी के बीच त्रिकोणीय संघर्ष बताया जा रहा है।
रात आठ बजे तक मिले रूझान में शांति देवी आगे बताई गईं हैं। इसी तरह मल्लावां तृतीय सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी नीलकमल आगे बताए गए हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी अखिलेश कटियार भी भाग्य आजमा रहे हैं। सुरसा तृतीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी सर्वेंद्र गुप्ता व बसपा समर्थित प्रत्याशी जावित्री देवी के बीच संघर्ष बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें