फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदाेई: पोल्ट्री फार्म संचालक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, 500 चूजे भी मृत मिले

Sun, 17 Oct 2021 12:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

हरदोई की एक मुर्गा फार्म पर लगभग 500 चूजों को मारकर संचालक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह संचालक का शव धान के खेत में पड़ा मिला। 
विज्ञापन
मुर्गा फार्म संचालक की हत्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में कुइयां निवासी पोल्ट्री फार्म संचालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार सुबह फार्म से कुछ दूर धान के खेत में पड़ा मिला। 500 चूजे भी मृत मिले हैं। पत्नी ने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ग्राम कुइयां मजरा गदनपुर निवासी अखिलेश (32) अपने खेत में पोल्ट्री फार्म चलाता था। अखिलेश की पत्नी मोनिका ने बताया कि शनिवार को कमोलिया निवासी शिवकुमार उसके घर आया था। वह अखिलेश को साथ लेकर चला गया था।

शाम लगभग पांच बजे अखिलेश वापस घर गया और पत्नी मोनिका से 200 रुपये लेकर चला गया था। इसके बाद रात में अखिलेश नहीं लौटा तो मोनिका को लगा कि वह फार्म पर ही रुक गया होगा। रविवार सुबह जब मोनिका पोल्ट्री फार्म पर गई तो वहां चूजे मृत मिले। कुछ दूर धान के खेत में अखिलेश का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन


उसके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। घटना की सूचना पर एएसपी पूर्वी अनिल यादव भी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने अखिलेश के भाई सुनील से घटना की जानकारी ली। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि अखिलेश की पत्नी मोनिका ने शिवकुमार के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Trending Videos
विज्ञापन

हत्या कर शव घसीटा, चूजों को रौंदकर मारा 
पुलिस महकमे से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक फार्म में चूजों को रौंदकर मारा गया। जिस तरह से चूजे मृत पड़े मिले, उससे इसका पता चलता है। वहीं पोल्ट्री फार्म संचालक अखिलेश की हत्या फार्म के निकट ही कर दी गई थी।

इसके बाद उसका शव लगभग डेढ़ सौ मीटर तक घसीटकर धान के खेत में फेंका गया। शव घसीटे जाने के निशान पुलिस और फोरेंसिक टीम को मिले हैं। सीओ बघौली हेमंत उपाध्याय ने दावा किया किया जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें