फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः बंद मकान से तीन लाख के जेवर चोरी

विज्ञापन
फोटो-12- सांडी में खुली पड़ी अलमारी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सांडी। कस्बे के मोहल्ला खालसा में एक सप्ताह से बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर मेन गेट का ताला तोड़कर तीन लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए। पीड़ित के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला खालसा निवासी आलम खान दुबई में रहता है। सांडी में उसके घर में पत्नी हिना अपने 10 बर्षीय पुत्र के साथ रहती है। एक सप्ताह पूर्व हिना मकान में ताला लगाकर अपने मायके शाहाबाद चली गई थी।
इस दौरान बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। मेन गेट का ताला तोड़कर चोर घर में घुसे। चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर एलईडी टीवी, 22 ग्राम सोने का हार व अन्य जेवर चोरी करके ले गए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आलम के भतीजे जैद ने मेन गेट खुला देखा, तो शोर मचाया। इस पर परिजन व पड़ोसी मौके पर आ गए। पीड़ित के पिता ने तीन लाख रुपये की जेवर चोरी होने की बात कही है। कस्बा प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें