फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को जिंदा जलाया

विज्ञापन
फोटो-42-घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम बन्नापुर से लापता युवक की अवैध संबंध के कारण उसके चचेरे भाई ने उसकी ही पत्नी के साथ मिलकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

युवक को जिंदा जलाकर शव को नहर पटरी पर पड़ी मिट्टी में दबा दिया। लापता युवक के बारे में उसकी पत्नी से सख्ती से पूछताछ हुई, तो सारा राज खुल गया। शव भी बरामद कर लिया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक नमूने जुटाए हैं।
ग्राम बन्नापुर निवासी बबलू सिंह (36) खेती करता था। शनिवार शाम वह लापता हो गया था। बबलू के छोटे भाई पिंटू ने सोमवार को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बबलू और उसके संपर्क के लोगों के मोबाइल नंबर भी लिए और इन्हें सर्विलांस पर लगा दिया।
विज्ञापन

कुछ अहम सुराग मिलने पर पुलिस ने बबलू की पत्नी रीना को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो दिल दहला देने वाली हकीकत सामने आई। बघौली के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज के मुताबिक सर्विलांस के जरिए इस बात के पुख्ता सबूत मिल गए कि बबलू सिंह की पत्नी रीना और बबलू के चचेरे भाई अनुज के बीच अवैध संबंध हैं।
रीना ने बताया कि अनुज ने बबलू को ले जाकर ग्राम भुजापुरवा के एक जंगल में जला दिया। शव को वहां से चार सौ मीटर दूर स्थित नहर की पटरी पर पड़ी मिट्टी के ढेर में दबा दिया। मंगलवार को पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और मिट्टी की खुदाई कराई।
इस पर बबलू का अधजला शव पड़ा मिला। पुलिस पिंटू की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट रीना और अनुज के विरुद्ध दर्ज कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रीना से पूछताछ की जा रही है। अनुज की तलाश भी हो रही है।
बबलू सिंह के लापता होते ही उसके सगे भाई पिंटू ने खोजबीन शुरू कर दी। पिंटू व अन्य परिजनों के साथ अनुज भी लगातार बबलू की खोजता रहा। ऐसे में किसी को शक भी नहंीं हुआ कि अनुज ने ही वारदात को अंजाम दिया होगा।
विज्ञापन

अधिकांश लोग तब हैरत में पड़ गए जब मंगलवार सुबह पुलिस ने बबलू की पत्नी रीना को हिरासत में लिया और इसके बाद अचानक अनुज गायब हो गया।
रीना को भी जब पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह यही कहती रही कि अनुज को पता है कि बबलू कहां है। इसके बाद जब पुलिस ने सख्ती की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें