अितरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बराही में राशन वितरण में धांधली की शिकायत की जांच के दौरान पूर्ति निरीक्षक के सामने हुए विवाद में एक और मामला दर्ज किया गया है।
अब कोटेदार के पुत्र ने निवर्तमान प्रधानपति और पुत्र समेत चार लोगों पर अनुसूचित जाति उत्पीड़न और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्राम बराही में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज कराई गई थी। 13 मार्च को जांच के लिए पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी गांव गए थे। उनके सामने ही कोटेदार और निवर्तमान प्रधानपति के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई थी।
पूर्ति निरीक्षक ने सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, अब कोटेदार दिग्विजय सिंह के पुत्र सतेंद्र की तहरीर पर निवर्तमा ग्राम प्रधान के पति सिराजुल अली, उसके पुत्र चंाद अब्बास, भतीजे सज्जाद अली और सबी के विरुद्ध अनुसूचित जाति उत्पीडन और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।