फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर बाजार मंगल को और रेलवेगंज रविवार को रहेगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में भी रविवार को होने वाली बंदी समाप्त कर दी है। डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि पूर्व में बाजारों के लिए साप्ताहिक बंदी का जो दिन तय है उसी के हिसाब से बंदी होगी। इसके अलावा अब बाजार सुबह छह बजे से रात दस बजे तक खोले जा सकेंगे। इस दौरान मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश भी करते हुए सैनिटाइजर का इस्तेमाल भी सुनिश्चित करना होगा। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के कारण बाजारों के खुलने के समय से लेकर साप्ताहिक बंदी तक में परिवर्तन किया गया था। जनपद के कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद शासन के निर्देश पर अब पूर्व की स्थिति बहाल कर दी गई है। शहर में सदर बाजार के इलाके में पूर्व की तरह मंगलवार को साप्ताहिक बंदी होगी, जबकि रेलवेगंज इलाके में रविवार को बंदी रहेगी। इसी तरह सभी निकाय क्षेत्रों में भी पूर्व से निर्धारित साप्ताहिक बंदी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें