हरदोई। क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होते ही सरकारी मशीनरी तैयारियों में लग गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने एआरओ निर्धारित करते हुए मतदाता सूची भी फाइनल कर दी है। चुनाव में 1810 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके 19 ब्लाकों के प्रमुख चुनेंगे।
पंचायत चुनाव के अंतिम पड़ाव में क्षेत्र पंचायत चुनाव कराया जा रहा है। आयोग के बाद जिला स्तर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। नामांकन पत्रों का वितरण मंगलवार से शुरू कर दिया गया है। नामांकन व नामांकन पत्रों की जांच आठ जुलाई को होगी। नामांकन वापसी नौ जुलाई को होगी। मतदान 10 जुलाई को होगा। इसी दिन मतगणना होगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि तैयारियां चुनाव को लेकर जोर शोर से शुरू हो गई हैं। फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रकाशन हो गया है। एआरओ को भी नामित कर उनको जिम्मेदारियां सौंप दी गईं हैं।
क्षेत्र पंचायत प्रमुख के लिए ब्लाकवार मतदाता
ब्लाक मतदाता
संडीला 102
सांडी 83
हरियावां 86
टड़ियावां 102
कछौना 80
कोथावां 88
बिलग्राम 104
शाहाबाद 92
टोडरपुर 92
माधौगंज 91
बावन 117
मल्लावां 62
सुरसा 121
भरावन 94
हरपालपुर 86
भरखनी 102
पिहानी 103
अहिरोरी 119
बेेंहदर 86
प्रमुख चुनाव को लेकर 19 एआरओ नामित
क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव को लेकर 19 सहायक निर्वाचन अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि अहिरोरी में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जेएन पांडे, बावन में शारदा नहर अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार गौतम, बेंहदर में असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर जय प्रकाश वर्मा, भरावन में अधिशासी अभियंता जल निगम अरविंद कुमार त्रिपाठी, भरखनी में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार गुप्ता, बिलग्राम में असिस्टेंट कमिश्नर वीर सिंह, हरियावां में चकबंदी अधिकारी वीएन उपाध्याय, हरपालपुर में उपनिदेशक कृषि आशुतोष मिश्रा, कछौना में लोनिवि प्रांतीय खंड वीरेंद्र चौधरी, कोथावां में डीपीआरओ गिरीश चंद्र, मल्लावां में डीआईओएस वीके दुबे, माधौगंज में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी संजय कुमार श्रीवास्तव, पिहानी में लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा बृजेश कुमार शुक्ला, सांडी में अभिहीत अधिकारी सतीश कुमार, सुरसा में जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार साहू, शाहाबाद में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी हरदयाल अहिरवार, संडीला में अधिशासी अभियंता आरके वर्मा, टड़ियावां में असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर अविनाश आजाद, टोडरपुर में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी नीरज सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
रिजर्व में रखे गए चार एआरओ
जिला निर्वाचन अधिकारी ने चार एआरओ को रिजर्व में रखा है। इनमें सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता पीके शुक्ला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव, वित्तीय परामर्शदाता ऋषभ अग्रवाल एवं नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता भानु प्रताप सिंह शामिल है।