फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। सड़क किनारे पैदल जा रही छह साल की बालिका को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर निवासी वर्तिका (6) शनिवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित दूसरे मकान पर जा रही थी। मल्लावां-राघौपुर रोड पर सड़क किनारे जाते वक्त उसे पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे मेें वर्तिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पिता अशोक व परिजनों ने बताया कि वर्तिका तीन बहनों में सबसे छोटी थी। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें