फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने रोका दो खंड विकास अधिकारियों का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। स्पष्टीकरण का जवाब न देने पर सीडीओ ने दो खंड विकास अधिकारियों के दो दिन के वेतन पर रोक लगा दी है। सीडीओ ने बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने के आरोप में स्पष्टीकरण तलब किया था।
विज्ञापन

सीडीओ आकांक्षा राना ने बताया कि 26 व 27 नवंबर को खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार अग्रवाल बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ कर चले गए थे। इसके बाद उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था, जिसका जवाब उनके द्वारा नहीं दिया गया। इसके चलते 26 व 27 नवंबर का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी तरह खंड विकास अधिकारी हरियावां रचना गुप्ता जिन्होंने अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पुनरीक्षण कार्यक्रम के चलते अवकाश नहीं दिया गया। इसके बाद भी वे अवकाश पर चली गईं। इस पर स्पष्टीकरण मांगा गया जिसका भी जवाब उनके द्वारा नहीं दिया गया। इससे यह प्रतीत हुआ कि उनको इस संबंध में कुछ नहीं कहना उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है। इसके बाद उनका भी दो दिन का वेतन बाधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें